बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में आज एक मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित इस मस्जिद पर हमले में कम से कम 31 लोग घायल भी हो गए।
वैसे अबतक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट शियाओं को निशाना बनाकर ऐसे आत्मघाती बम हमले करता रहता है। यह संगठन शियाओं को विधर्मी मानता है।
आईएस ने वर्ष 2014 में बगदाद के उत्तर और पश्चिम में विशाल भूभाग पर कब्जा कर लिया था लेकिन इराक सैन्यबलों ने अमेरिका नीत सहयोग से काफी क्षेत्र अपने नियंत्रण में ले लिया है। लेकिन अब भी आईएस का देश के पश्चिम हिस्से पर कब्जा है और वह सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर बम हमले करने में समर्थ है।