1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में आत्मघाती विस्फोट, चार लोगों की मौत

काबुल में आत्मघाती विस्फोट, चार लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2017 10:23 am IST,  Updated : May 03, 2017 11:40 am IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को आत्मघाती विस्फोट हुआ। हालांकि, अभी विस्फोट में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

suicide bomb blast in kabul- India TV Hindi
suicide bomb blast in kabul

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि हमलावर का निशाना विदेशी सेनाओं का काफिला था।

जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मुजरो ने बताया कि अभी तक चार शव अस्पताल लाए जा चुके हैं। उन्होंने अन्य 22 लोगों के घायल होने की जानकारी भी दी। वाहिद ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि हताहत हुए लोग आम नागरिक हैं या सैन्य कर्मी लेकिन उन्होंने प्रांरभिक रिपोर्ट से मृतकों की संख्या में बदलाव आने की बात कही। अभी तक किसी समूह ने काबुल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन वसंत की शुरूआत से ही तालिबान ने यहां हमले तेज किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश