ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक आत्मघाती हमलावर ने रैपिड ऐक्शन बटालियन (RAB) के एक अस्थाई कैंप के सामने खुद को उड़ा लिया। घटना शुक्रवार दोपहर को अश्कोना हज कैंप एरिया में घटी। इस घटना में बांग्लादेश के रैपिड ऐक्शन बटालियन के 2 अधिकारी घायल हो गए।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
RAB के लीगल और मीडिया विंग के निदेशक मुफ्ती महमूद खान ने बताया, ‘खुदकुश हमलावर का निशाना हमारा कैंप था। इस घटना में हमारे 2 अधिकारी घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।’ खान ने बताया कि जब विस्फोट हुआ उस समय कैंप में बटालियन के कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा खान ने घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी। RAB का बम दस्ता पूरे इलाके की गहन छानबीन कर रहा है।
यह हमला इस्लामिक स्टेट की बांग्लादेश में आत्मघाती हमलावर का आवाह्न किए जाने के दो दिन बाद घटी है। बांग्लादेशी पुलिस ने गुरुवार को ही चटगांव में आतंकरोधी अभियान चलाया था जिसमें न्यू जेएमबी ग्रुप के दो आतंकियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को उड़ा लिया था। इसके पहले इसी ग्रुप की आईएस से जुड़ी एक महिला ने 24 दिसंबर को पुलिस की रेड के दौरान खुद को उड़ा लिया था।