1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के 27 सैनिकों को मारने वाला फिदायीन भी निकला पाकिस्तानी

ईरान के 27 सैनिकों को मारने वाला फिदायीन भी निकला पाकिस्तानी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2019 10:50 am IST,  Updated : Feb 20, 2019 10:50 am IST

गार्ड्स के जमीनी बल के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद पाकपौर के हवाले से कहा, ‘‘फिदायीन हमलावर का नाम हफीज मोहम्मद अली था और वह पाकिस्तानी था

Suicide Bomber which killed iran's 27 revolutionary guard was a Pakistani- India TV Hindi
Suicide Bomber which killed iran's 27 revolutionary guard was a Pakistani

तेहरान। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स पर पिछले हफ्ते फिदायीन हमला करने वाला हमलावर पाकिस्तानी नागरिक था। इस हमले में 27 सैनिकों की मौत हो गई थी। ईरान में बल की सिपाह समाचार एजेंसी ने गार्ड्स के जमीनी बल के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद पाकपौर के हवाले से कहा, ‘‘फिदायीन हमलावर का नाम हफीज मोहम्मद अली था और वह पाकिस्तानी था।’’ 

पाकिस्तानी सरहद से लगते ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में 13 फरवरी को फिदायीन हमलावर ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की एक बस पर हमला कर दिया था जिसमें बल के 27 कर्मियों की मौत हो गई थी। ब्रिगेडियर जनरल ने कहा कि यह खुलासा हमले की तहकीकात के बाद हुआ है। बस के पास फटी विस्फोटक लदी कार के मॉडल की पहचान कर ली गई थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ दो दिन पहले एक सुराग मिला। एक महिला की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार किया गया और इस महिला के जरिए हम अन्य तक पहुंचे।’’ पाकपौर ने कहा कि फिदायीन हमलावर के अलावा, उसका एक संदिग्ध साथी भी पाकिस्तानी था। उन्होंने कहा कि इस हमले को 11 फरवरी को अंजाम देना था जिस दिन ईरान की इस्लामी क्रांति की 40वीं वर्षगांठ मनाई गई थी। 

सैन्य अधिकारी ने कहा कि मगर उस दिन सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार और मुस्तैद थे। जैश-अल-अदल (इंसाफ की फौज) नाम के जिहादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन के बारे में तेहरान का कहना है कि यह पाकिस्तान में स्थित है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश