1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Kabul Gurudwara attack: काबुल में बंदूकधारी ने गुरुद्वारे में घुसकर हमला किया, 11 की मौत

Kabul Gurudwara attack: काबुल में बंदूकधारी ने गुरुद्वारे में घुसकर हमला किया, 11 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 11:57 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 02:36 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी के पुराने शहर के बीचोंबीच स्थित गुरुद्वारे में घुसकर बुधवार को एक बंदूकधारी ने हमला किया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।

Kabul Gurudwara attack, Kabul,  Sikh Gurudwara- India TV Hindi
Suicide bombers attack Sikh Gurudwara in Kabul; 4 killed Image Source : TWITTER/@SIDHANT

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी के पुराने शहर के बीचोंबीच स्थित गुरुद्वारे में घुसकर बुधवार को एक बंदूकधारी ने हमला किया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। एक सिख सांसद ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि सिख समुदाय यहां अल्पसंख्यक है। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है जांच कर रही है।इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने काबुल में हुए सिख-हिंदू धर्मस्थल पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

Kabul Gurudwara attack, Kabul,  Sikh Gurudwara
Suicide bombers attack Sikh Gurudwara in Kabul; 4 killed

सांसद नरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि जब हमला हुआ तब वह गुरुद्वारे के नजदीक ही थे और वह भागकर वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस महीने की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक संगठन ने काबुल में अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों के एक धार्मिक समागम पर हमला किया था जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी। इस रुढ़िवादी मुस्लिम बहुल देश में सिखों को बड़े पैमाने पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश