1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में दो पत्रकारों को किया दंडित

बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में दो पत्रकारों को किया दंडित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2015 07:43 pm IST,  Updated : Aug 13, 2015 07:43 pm IST

ढाका: बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने 1971 के एक युद्ध अपराधी को मृत्युदंड के संबंध में एक आलेख के प्रकाशन को लेकर अवमानना आरोपों पर एक अग्रणी बांग्ला अखबार के दो वरिष्ठ पत्रकारों को दंडित

बांग्लादेश के सुप्रीम...- India TV Hindi
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने दो पत्रकारों को किया दंडित

ढाका: बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने 1971 के एक युद्ध अपराधी को मृत्युदंड के संबंध में एक आलेख के प्रकाशन को लेकर अवमानना आरोपों पर एक अग्रणी बांग्ला अखबार के दो वरिष्ठ पत्रकारों को दंडित किया है।

न्यायालय ने अखबार जनकंठ के संपादक अतिकुल्ला खान मसूद और कार्यकारी संपादक स्वदेश राय को मौत की सजा सुनाए गए 1971 के युद्ध अपराध के दोषी सलाउद्दी कादर चौधरी की अपील सुनवाई से जुड़ा एक आलेख छापने के मामले में अवमानना का दोषी पाया। मामले में अपीलीय पीठ की कार्यवाही चलने तक उन्हें अदालत कक्ष नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया।
अटार्नी जनरल महबूबे आलम ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों अदालत कक्ष में खड़े रहे।

आलम ने बताया कि अदालत की कार्यवाही खत्म होने तक उन्हें खड़े रहने और दोनों को 10,000 टका जुर्माना भरने या सात दिन जेल की सजा सुनायी। उन्हें दो चैरिटी को रकम देने को कहा गया।
प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय अपीली डिवीजन पीठ ने सजा सुनायी। 16 जुलाई को अखबार ने एक आलेख प्रकाशित कर आरोप लगाया था कि अपील सुनवाई चलने के दौरान चौधरी के परिवार के सदस्यों ने शीर्ष न्यायालय के एक न्यायाधीश से मुलाकात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश