1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-पाकिस्तान परिपक्वता व आत्मविश्वास दिखाएं: सुषमा स्वराज

भारत-पाकिस्तान परिपक्वता व आत्मविश्वास दिखाएं: सुषमा स्वराज

 Written By: IANS
 Published : Dec 09, 2015 12:57 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 12:57 pm IST

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि, भारत और पाकिस्तान को एक-दूसरे के साथ व्यवसाय में परिपक्वता दिखानी चाहिए।

swaraj- India TV Hindi
swaraj

इस्लामाबाद: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि, भारत और पाकिस्तान को एक-दूसरे के साथ व्यवसाय में परिपक्वता दिखानी चाहिए। सुषमा ने यहां हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में कहा, "समय आ गया है जब एक-दूसरे के साथ व्यवसाय करने में परिपक्वता व आत्मविश्वास दिखाने और क्षेत्रीय व्यापार एवं सहयोग को मजबूत बनाने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "भारत, पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन आज हम कम से कम अफगानिस्तान की मदद का संकल्प लें, क्योंकि पड़ोसियों के साथ मिलनसारिता हमारी परंपरा रही है।"

सुषमा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अफगानिस्तान में आतंकवादी घटनाओं की पुनरावृत्ति और उसका दायरा दोनों बढ़े हैं। अफगानिस्तान को आतंकवाद से सबसे अधिक खतरा है, न कि कबायली या जातीय प्रतिद्वंद्विता से।

उन्होंने यह भी कहा कि अफगान सुरक्षा बलों को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के निरंतर सहयोग की आवश्यकता है। साथ ही वर्ष 2016 में भारत में होने वाले छठे हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के लिए मंत्रियों को आमंत्रित भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश