1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरियाई सेना ने कब्ज़े में लिया दमिश्क का एक मुख्य कस्बा

सीरियाई सेना ने कब्ज़े में लिया दमिश्क का एक मुख्य कस्बा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2016 11:33 pm IST,  Updated : May 19, 2016 11:33 pm IST

दमिश्क: सीरियाई सेना ने विद्रोहियों से झड़प के बाद राजधानी दमिश्क के पूर्वी ग्रामीण इलाके के एक मुख्य कस्बे पर गुरुवार को कब्जा कर लिया। सीरिया में काम करने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन

Syrian Army- India TV Hindi
Syrian Army

दमिश्क: सीरियाई सेना ने विद्रोहियों से झड़प के बाद राजधानी दमिश्क के पूर्वी ग्रामीण इलाके के एक मुख्य कस्बे पर गुरुवार को कब्जा कर लिया। सीरिया में काम करने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि चार साल में पहली बार सीरियाई सेना ने दीयर-अल-असाफिर कस्बे पर धावा बोला, जो दमिश्क के ग्रामीण इलाके में विद्रोहियों का एक प्रमुख गढ़ है।

इलाके के सैकड़ों परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा

संस्था ने कहा कि दीयर-अल-असाफिर से सैकड़ों परिवार भाग निकले हैं। ऑब्जर्वेटरी का कहना है कि सीरियाई सुरक्षाबलों द्वारा पूर्वी घोउटा क्षेत्र के बड़े हिस्से पर नियंत्रण कर लेने की संभावना है। पहले की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि सीरियाई सेना दमिश्क के निकटवर्ती इलाकों में नियंत्रण करने के लिए पूर्वी घोउटा में विद्रोहियों के बीच की लड़ाई का फायदा उठाने में सफल रही।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा था, सीरिया के हालात अभी भी जटिल

इससे पहले पुतिन ने सोची शहर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों एवं हथियार निर्माताओं की बैठक में कहा था, "सीरिया में स्थिति अब भी जटिल है। रूस और अमेरिका समर्थित युद्धबंदी पूरी तरह लागू नहीं हुई है।" पुतिन ने जोर देकर कहा कि सीरिया की सेना के लिए हर हाल में अभी बहुत कुछ करना होगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण देश में राजनीतिक समझौते के लिए माहौल बनाना है। उन्होंने सीरिया में पिछले साल 30 सितंबर से शुरू किए गए आतंकियों के खिलाफ बमबारी अभियान के लिए रूसी सेना की सराहना भी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश