1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में तबलीगी जमात बनी आफत, पंजाब प्रान्त में नौ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

पाकिस्तान में तबलीगी जमात बनी आफत, पंजाब प्रान्त में नौ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 03:15 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तबलीगी जमात के कम से कम नौ कार्यकर्ताओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Tablighi Jamaat coronavirus infected Nine People in Pakistan - India TV Hindi
Coronavius in Pakistan Image Source : AP

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तबलीगी जमात के कम से कम नौ कार्यकर्ताओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि देश में संक्रमण के कुल मामले 6,506 हो गए हैं। नए मामले मंगलवार को पंजाब प्रांत के अलग-अलग जिलों से सामने आए। 

डॉन अखबार ने बताया कि दो हफ्ते पहले तबलीगी जमात के 198 कार्यकर्ताओं को पाकपत्तन में पृथक किया गया था, ये नौ लोग उन्हीं में से हैं। अखबार के मुताबिक संक्रमण से अब तक यहां 123 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया कि जिला पुलिस ने तबलीगी जमात के सदस्यों को खैरपुर दाहा के नजदीक धूरे कोटे में मस्जिदों में पृथक किया था। 

इलाके में संक्रमण का पहला मामला इन्हीं में से सामने आया था। अधिकारियों की चेतावनी को नजरंदाज करते हुए तबलीगी जमात ने मार्च में लाहौर में एक सम्मेलन आयोजित किया था। इसके सदस्यों ने देशभर में यह संक्रमण फैला दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश