ताइवान: आधुनिक वास्तुकला ने दुनिया में चमत्कार किया है आज के समय में ऐसी-ऐसी इमारतों का निर्माण किया है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। तकनीक के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ इन इमारतों की बनावट आज के जमाने जैसे की गई है। इस क्षेत्र में लोग इमारत को अद्भुत बनाने के लिए नए-नए विचार के साथ आगे आ रहे हैं। जहां एक ओर लिथुआनिया में बैंकनोट के आकार का भवन बनाया गया है वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रिया में फ्रैंडली एलियन नाम से शानदार इमारत है जिसका आकार एलियन जैसा है।उसी प्रकार ताइवान में भी एक सेंडल के आकार में चर्च बनाया गया है। नीले शीशे से बना यह चर्च एड़ी के ऊपर से 55 फुट लंबा और 36 फुट चौड़ा है। अगर जमीन से इसकी लंबाई नापी जाए तो कुल लंबाई 75 से 80 फीट के बीच है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इसे बनाने में दो महीने का समय लगा था और इसकी लागत 6 लाख 68 बजार डॉलर थी।विवाह और फोटो शूट में होगा इस्तेमालबीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इमारत का निर्माण ताइवान के स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने किया है। जिसका प्रयोग केवल शादियों और फोटो शूट्स के लिए किया जाएगा। न्यूयॉर्क पत्रिका के मुताबिक इस भवन में प्रेमियों के लिए कुर्सियां, मेपल की पत्तियां, बिस्कुट और केक शामिल होगा।आखिर क्यों बनाया चर्च का ऐसा डिजाइन ?बीबीसी के मुताबिक इस चर्च का डिजाइन एक महिला से प्रेरित होकर किया गया है जिसके पैर कटने की वजह से शादी तोड़ दी गई थी। जिसने अपनी आगे की जिंदगी चर्च में बिताई थी। जनता के लिए इस बिल्डिंग चर्च को 8 फरवरी को खोला जाएगा बावजूद इसके लोग इसका बाहर से ही फोटो शूट करके आनंद लेते नजर आ रहे हैं।अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरेंअगली स्लाइड में देखें और तस्वीरेंअगली स्लाइड में देखें और तस्वीरेंअगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें