1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान ने नौल तूफान की चेतावनी जारी की

ताइवान ने नौल तूफान की चेतावनी जारी की

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 04:16 pm IST,  Updated : May 10, 2015 04:16 pm IST

ताइपे: ताइवान द्वीप में रविवार सुबह नौल तूफान के दस्तक देने के बाद ताइवान ने चेतावनी जारी कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ताइवान के मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा

ताइवान ने नौल तूफान की...- India TV Hindi
ताइवान ने नौल तूफान की चेतावनी जारी की

ताइपे: ताइवान द्वीप में रविवार सुबह नौल तूफान के दस्तक देने के बाद ताइवान ने चेतावनी जारी कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ताइवान के मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि नौल बाशी चैनल और द्वीप के दक्षिणी-पूर्वी तटीय इलाकों के लिए खतरा बन सकता है।

जारी चेतावनी के मुताबिक, नौल रविवार सुबह आठ बजे ताइवान के केप इलुअनबी में करीब 600 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। इसके 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है।

ताइवान द्वीप के समुद्र तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने व लहरें उठने की आशंका है। अधिकारी ने समुद्र क्रीडा के लिए जाने की योजना बनाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश