लाहौर: पाकिस्तान में स्टेरॉयड का अत्यधिक इस्तेमाल करने के कारण एक नेता के बेटे की मौत हो गई है। इवैक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रमुख और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता सिद्दीकुल फारूक के बेटे अली (26) की कल उसके घर पर मौत हो गई। इटीपीबी पाकिस्तान में अल्संख्यक धार्मिक स्थलों की देखभाल करता है।
फारूक ने संवाददाताओं को बताया कि वह सुबह के समय जॉगिंग कर रहे थे उस समय एक सुरक्षा गार्ड ने उनको सूचित किया कि बार बार खटखटाने के बावजूद अली अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। उन्होंने कहा कि वह और उनके कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया की अली बेहोशी की हालत में पड़ा है।
अली को सर्विसेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का हवाला देते हुए फारूक ने कहा कि बेहोशी की हालत में पाए जाने से तीन-चार घंटे पहले उनके बेटे का दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई होगी। फारूक ने कहा कि अली बॉडी-बिल्डिंग से जुड़ा हुआ था और ऐसे में वह स्टेरॉयड ले रहा था। आशंका है कि उसकी मौत स्टेरॉयड ही होगी।