1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान ने सुरक्षा चौकी पर हमला कर पुलिसकर्मियों की हत्या की

तालिबान ने सुरक्षा चौकी पर हमला कर पुलिसकर्मियों की हत्या की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Jul 11, 2017 01:55 pm IST

पूर्वी लंगमान प्रांत में तालिबान ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला करके दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और सात नागरिकों को जख्मी कर दिया।

Taliban killed two policemen after attacking security...- India TV Hindi
Taliban killed two policemen after attacking security checkpost

काबुल: पूर्वी लंगमान प्रांत में तालिबान ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला करके दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और सात नागरिकों को जख्मी कर दिया। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता सरहदी ज्वाक ने बताया कि यह हमला अली शिंग प्रांत में सोमवार की रात हुआ। (मिसाइल परीक्षण का जश्न मनाने के लिए कॉन्सर्ट में शामिल हुए किम जोंग)

ज्वाक ने कहा कि दो घंटे लंबे चले इस हमले में महिलाओं और बच्चे समेत सात नागरिक जख्मी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर सुरक्षा बल तैनात थे। भीषण गोलीबारी के बाद उन्हें पीछे धकेल दिया गया।

जवाबी कार्वाई में ज्वाक ने बताया कि आदम खान के नाम से जाना जाने वाला शीर्ष तालिबान कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए। तालिबान ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश