1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पुलिस चौकियों पर तालिबान का आतंकी हमला, 12 पुलिसकर्मी मरे

पुलिस चौकियों पर तालिबान का आतंकी हमला, 12 पुलिसकर्मी मरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 08:43 pm IST,  Updated : May 30, 2016 08:43 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंड में पुलिस चौकियों पर हुए सिलसिलेवार तालिबान हमलों में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। विस्तृत हेलमंड जोन के पुलिस प्रमुख हिश्मतुल्ला दौलतजई ने बताया कि हमले

Afghan police- India TV Hindi
Afghan police

काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंड में पुलिस चौकियों पर हुए सिलसिलेवार तालिबान हमलों में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। विस्तृत हेलमंड जोन के पुलिस प्रमुख हिश्मतुल्ला दौलतजई ने बताया कि हमले में सात पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं। वहीं, सात अन्य लापता हैं जिन्हें संभवत: तालिबान ने अगवा कर लिया है।

तालिबान ने दक्षिणी अफगानिस्तान में केंद्रित किए आतंकी हमले

दौलतजई ने आगे बताया कि प्रांत के गेरेश्क जिले में कल रात ये हमले हुए और कई घंटे तक चले। अफगानिस्तान में 15 साल से चली आ रही अशांति समूचे दक्षिणी हिस्से में फैल गई है क्योंकि तालिबान ने अपनी लड़ाई हेलमंड, कंधार और उरूगजन प्रांतों में केंद्रित रखी है।

पुलिस चौकियों पर हमला कर तालिबानी आतंकी ले जाते हैं हथियार और गोला बारूद

कई हमलों में पुलिस चौकियों को निशाना बनाया गया है। तालिबान लड़ाके हथियार, गोला बारूद और वाहन चुरा ले जाते हैं और अक्सर अफगान बलों को अगवा भी कर लेते हैं। अफीम उत्पादक दक्षिणी हिस्से में लड़ाई का नेतृत्व मुल्ला याकूब कर रहा है, जो तालिबान के मारे जा चुके प्रमुख मुल्ला मोहम्मद उमर का बेटा है। ड्रोन हमले में मुल्ला मंसूर की मौत के बाद अफग़ान सरकार ने भी तालिबान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और पिछले कुछ दिनों से दोनों तरफ से ही ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं, जिनमें अनेक तालिबानी आतंकवादियों के साथ बहुत से अफग़ान पुलिसकर्मी भी मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश