कंधार: कंधार एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हुआ है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिलहाल मुठभेड़ जारी है। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
लोकल अथॉरिटी के मुताबिक 3 अज्ञात लोग शाम करीब साढे छह बजे एयरपोर्ट कम्पाउंड के अंदर घुसे और वहां बने सैनिकों के घरों पर हमला शुरु कर दिया।
हमले के बाद कंधार एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। लोकल गवर्नर के प्रवक्ता समीम खपालवक ने बताया कि कुछ संदिग्धों ने एक स्कूल की आड लेकर कर एयरपोर्ट पर फायरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमले की सूचना पर सुरक्षावलों ने उन्हें घेर लिया है और जवाबी कार्रवाई कर रही है।
वहीं, तालिबान के प्रवक्ता करी यूसुफ अहमदी ने कहा कि हमारे कुछ लड़ाके कंधार एयरपोर्ट पर घुसे हैं और वहां के सुरक्षा बलों से लड़ रहे हैं।