गजनी: अफगानिस्तान के प्रांत गजनी की मुख्य जेल पर हमला करके तालिबानी आतंकियों ने सैकड़ों कैदियों की भागने में मदद की । आतंकियों ने करीब 2.30 बजे जेल पर हमला किया जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों की मृत्यु हो गई। आतंकियों ने जेल के मुख्य द्वार पर बम विस्फोट किया और जबरदस्ती जेल के अंदर घुस आए। इस घटना में चार पुलिसकर्मी मारे गए। हमले के बाद 352 कैदी जेल से भाग गए लेकिन अफगानिस्तान के गृह मंत्री का कहना है कि 400 कैदी जेल से फरार हो गए है।
हमले में घायल लोगों को गजनी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें 10 सुरक्षाकर्मी और 4 कैदी शामिल है इस घटना की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सफल अभियान दो घंटों तक चला इस अभियान में 400 निर्दोष कैदियों को रिहा किया गया है। तथा उन्हें मुजाहिदीन के नियंत्रित इलाकों में ले जाया गया है। इस तरह की घटना कोई आम नहीं है इससे पहले भी वर्ष 2011 में कंधार प्रांत की एक जेल से करीब 500 कमांडर भाग गए थे।