1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में बड़ा आतंकी हमला, बेकरी को बनाया निशाना, 20 लोगों को बनाया बंधक

बांग्लादेश में बड़ा आतंकी हमला, बेकरी को बनाया निशाना, 20 लोगों को बनाया बंधक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2016 11:35 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 12:18 am IST

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। ढाका के दूतावास इलाके के एक रेस्टोरेंट में 8 हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर दिया। खबर है कि आतंकियों ने ग्रेनेड से भी अटैक

bagladesh- India TV Hindi
bagladesh

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। ढाका के दूतावास इलाके के एक रेस्टोरेंट में 8 हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर दिया। खबर है कि आतंकियों ने ग्रेनेड से भी अटैक किया और इस वक्त करीब 20 लोगों को आतंकियों ने बंधक बना रखा है उसमें एक भारतीय महिला भी शामिल है।

विदेशियों सहित कई लोग फंसे

आशंका जताई जा रही है कि वहां विदेशियों सहित कई लोग फंसे हैं। पुलिस के अनुसार, करीब पांच सशस्त्र व्यक्ति होले आर्टिजन बेकरी नामक रेस्तरां में घुसे और स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह रेस्तरां विदेशियों का पसंदीदा रेस्तरां है।

पुलिस ने रेस्तरां के अंदर कई विदेशियों को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और रैपीड एक्शन बटालियन के कर्मियों ने रेस्तरां को घेर रखा है। हमलावरों ने बम फेंके और रूक रूककर गोलीबारी कर रहे हैं जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हो गए हैं।

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, रेस्तरां के रसोईघर का एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया। उसने बताया कि रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर कई सशस्त्र व्यक्ति रेस्तरां के अंदर आए और मुख्य शेफ को बंधक बना लिया। उसने बताया उन्होंने कई देशी बम विस्फोट किए जिससे दहशत फैल गई।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश