1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खूंखार आतंकवादी मुल्ला उमर मारा गया

खूंखार आतंकवादी मुल्ला उमर मारा गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2015 05:05 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 08:02 pm IST

नई दिल्ली: आखिरकार दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक और ओसामा बिन लादेन के सिपहसालार रहे तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर को मार गिराने में सफलता मिल गई। बताया जाता है कि अफग़ान सरकार

खूंखार आतंकवादी...- India TV Hindi
खूंखार आतंकवादी मुल्ला उमर मारा गया

नई दिल्ली: आखिरकार दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक और ओसामा बिन लादेन के सिपहसालार रहे तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर को मार गिराने में सफलता मिल गई। बताया जाता है कि अफग़ान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा संबंधी एक सम्मेलन में मुल्ला उमर के मारे जाने की घोषणा की।

6 फुट 6 इंच लंबे मुल्ला उमर को दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन तालिबान का सुप्रीम कमांडर और धार्मिक नेता था। 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान सरकार की डोर उसके हाथों में थी और आतंकवाद से ग्रस्त इस देश पर उसने मनमाने ढंग से राज किया। अमेरिका ने मुल्ला उमर के सिर पर एक बड़े इनाम की घोषणा की हुई थी। हालांकि इस खबर की पुष्टि फिलहाल आधिकारिक सूत्रों से नहीं हो पाई है, पर ओसामा बिन लादेन के बाद अब मुल्ला उमर के भी मारे जाने से अमेरिका औऱ अफग़ानिस्तान की मुश्किलें कुछ कम हो जाएंगी।

मुल्ला की एक आंख है और उसने 1996 से 2001 के बीच अफगानिस्तान में अपना कट्टरपंथी शासन चलाया था तथा बाद में अमेरिका नीत सरकार ने उसकी सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश