1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में वायुसेना के अड्डे पर आतंकी हमला, 6 हमलावर मारे गए

पाकिस्तान में वायुसेना के अड्डे पर आतंकी हमला, 6 हमलावर मारे गए

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2015 09:39 am IST,  Updated : Sep 18, 2015 10:54 am IST

पेशावर: अशांत पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में आज भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने पाकिस्तानी वायु सेना के एक अड्डे पर हमला किया जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी गोलीबारी हुई और छह आतंकी मारे

पाकिस्तान में...- India TV Hindi
पाकिस्तान में वायुसेना के अड्डे पर आतंकी हमला

पेशावर: अशांत पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में आज भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने पाकिस्तानी वायु सेना के एक अड्डे पर हमला किया जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी गोलीबारी हुई और छह आतंकी मारे गए। मेजर जनरल असीम बाजवा ने ट्विटर पर बताया कि शहर के बाहरी हिस्से में स्थित बड़ाबेर एयर बेस में 10 आतंकियों ने पहले सुरक्षा चौकी पर हमला किया और फिर अंदर प्रवेश कर गए।

बाजवा ने बताया कि आतंकियों ने सुबह शिविर के निगरानी कक्ष पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया, आतंकियों ने सुबह शिविर के निगरानी कक्ष पर हमला किया। त्वरित प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचा, घेरा डाला और उन्हें अलग-थलग कर दिया। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में छह आतंकी मारे गए। हमले में त्वरित प्रतिक्रिया दल का एक वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गया।

बाजवा ने बताया कि सुरक्षा बल शीघ्र ही वहां पहुंच गए और पूरे इलाके को सील कर दिया लेकिन गोलीबारी अब भी जारी है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना हवाई निगरानी कर रही है। अब तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आतंकवादी पेशावर को अकसर अपना निशाना बनाते रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में तालिबान के बंदूकधारियों ने सेना के एक स्कूल में हमला किया था जिसमें 150 से अधिक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: आखिर जंग में जीती जमीन पाकिस्तान को क्यों लौटाई गई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश