1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी कंपनी की योजना: 77 हज़ार डॉलर में आम लोगों को भेजेगी अंतरिक्ष

चीनी कंपनी की योजना: 77 हज़ार डॉलर में आम लोगों को भेजेगी अंतरिक्ष

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2016 07:27 pm IST,  Updated : May 20, 2016 07:27 pm IST

बीजिंग: चीन का पहला अंतरिक्ष पैराशूट सूट विकसित करने वाली एक चीनी कंपनी ने हाई-टेक बैलून की सहायता से आम लोगों को 77 हजार डालर में अंतरिक्ष में भेजने और पैराशूट के सहारे पृथ्वी पर

Parachute- India TV Hindi
Parachute

बीजिंग: चीन का पहला अंतरिक्ष पैराशूट सूट विकसित करने वाली एक चीनी कंपनी ने हाई-टेक बैलून की सहायता से आम लोगों को 77 हजार डालर में अंतरिक्ष में भेजने और पैराशूट के सहारे पृथ्वी पर वापस लाने की योजना बनाई है।

बीजिंग की एक कंपनी कर रही है उपकरणों का परीक्षण, पैराशूटिंग वालंटियर की भर्ती जल्द

बीजिंग बेस्ड चीनी कंपनी, जेएचवाई स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड (स्पेस विजन) की मदद से जल्द ही अंतरिक्ष की यात्रा करना और फिर पैराशूट की मदद से पृथ्वी पर वापस आना संभव हो जाएगा। कंपनी ने देश का पहला पैराशूटिंग सूट पेश किया है। चाइना डेली की खबर के अनुसार, अगले कुछ महीनों में कंपनी संबंधित उपकरणों का परीक्षण करेगी और प्रशिक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पैराशूटिंग वालंटियर की भर्ती करेगी।

अंतरिक्ष की यात्रा कर पैराशूट से धरती पर आएंगे आम लोग

इस तरह की यात्रा करने वाले पहले तीन चैलेंजर्स में एक उद्यमी, एक चैंपियन महिला पैराशूटिस्ट और एक विमान इंजीनियर हो सकते हैं। चैलेंजर्स एक हाई टेक बैलून की सहायता से समताप-मंडल (स्ट्रैटोस्फेयर) तक जाएंगे और एक पैराशूट में धरती पर वापस आएंगे। विशेष रूप से बनाए गए सूट में एक रेडार, धरती आधारित निगरानी सुविधा, अंतरिक्ष-धरती संचार और एक इमेज ट्रांसमिशन सिस्टम होंगी।

आम लोगों के लिए अंतरिक्ष यात्रा का खर्च होगा 77 हज़ार डॉलर

स्पेस विजन के संस्थापक और अध्यक्ष जियांग फेंग ने कहा, हम अंतरिक्ष पैराशूटिंग की शुरआत द्वारा देश के कमर्शियल एरोस्पेस सेक्टर के विकास में नेतृत्व करने की और अंतरिक्ष की यात्रा के लिए लोगों के लिए धीरे-धीरे एक रास्ता स्थापित करने की उम्मीद करते हैं। जियांग ने इस अंतरिक्ष यात्रा में करीब 500,000 युआन (77,000 डॉलर) के खर्च का अंदाजा लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश