1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर ने दी एचआईवी पॉजिटिव विदेशियों को अल्पकालिक यात्रा की अनुमति

सिंगापुर ने दी एचआईवी पॉजिटिव विदेशियों को अल्पकालिक यात्रा की अनुमति

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2015 11:41 am IST,  Updated : Aug 31, 2015 11:41 am IST

सिंगापुर:  सिंगापुर ने कम समय के लिए यहां ठहरने आने वाले एचआईवी पॉजिटिव विदेशियों की यात्रा पर लगाए गए दो दशक पुराने प्रतिबंध को प्रभावी इलाज की उपलब्धता को देखते हुए हटा दिया है। हालांकि

सिंगापुर ने दी HIV...- India TV Hindi
सिंगापुर ने दी HIV विदेशियों को यात्रा की अनुमति

सिंगापुर:  सिंगापुर ने कम समय के लिए यहां ठहरने आने वाले एचआईवी पॉजिटिव विदेशियों की यात्रा पर लगाए गए दो दशक पुराने प्रतिबंध को प्रभावी इलाज की उपलब्धता को देखते हुए हटा दिया है। हालांकि एचआईवी से संक्रमित उन विदेशियों पर यह प्रतिबंध जारी रहेगा, जो सिंगापुर में काम करने के लिए या यहां पढ़ रहे किसी बच्चे के साथ लंबे समय तक रहने का इरादा रखते हैं।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार, छोटी अवधि के लिए यहां आने वाले एचआईवी पॉजिटिव लोगों के लिए यह प्रतिबंध एक अप्रैल को हटा दिया गया था लेकिन लंबे समय के लिए यहां आने वालों पर यह प्रतिबंध जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से अखबार ने लिखा, एचआईवी पॉजिटिव विदेशियों को उनके देश वापस भेजने और उन्हें स्थायी तौर पर काली सूची में डाल देने की नीति की सिफारिश 1980 के दशक के अंतिम वर्षों में की गई थी। उस समय यह बीमारी नई और घातक थी और इसका कोई प्रभावी इलाज भी उपलब्ध नहीं था। अल्पकालिक प्रतिबंध को मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए हटाया गया, जहां 5000 से भी ज्यादा सिंगापुर निवासी एचआईवी के साथ जी रहे हैं और बीमारियों के लिए प्रभावी इलाज मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश