1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी सरकार का ये रोबोट देगा गणित की परीक्षा

चीनी सरकार का ये रोबोट देगा गणित की परीक्षा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2016 03:23 pm IST,  Updated : May 06, 2016 03:23 pm IST

चेंगदू: अमेरिकी और जापान ने खासतौर से रोबोट बनाने की टेक्नोलॉजी में काफी तरक्की की है और इन देशों में रोबोट इन्सान जैसे कई काम करने में सक्षम हो चुके हैं। ये रोबोट रेस्त्रां में

Robot- India TV Hindi
Robot

चेंगदू: अमेरिकी और जापान ने खासतौर से रोबोट बनाने की टेक्नोलॉजी में काफी तरक्की की है और इन देशों में रोबोट इन्सान जैसे कई काम करने में सक्षम हो चुके हैं। ये रोबोट रेस्त्रां में काम कर रहे हैं, ऑफिस में कलर्क बन चुके हैं, छोटे-मोटे घरेलू काम भी कर रहे हैं, मगर क्या आप इस बात पर भरोसा करेंगे कि एक रोबोट मैथ्स जैसे मुश्किल सब्जेक्ट की परीक्षा देने जा रहा है। जी हां, ये बात सौ फीसदी सच है, मगर ये रोबोट अमेरिका या जापान का नहीं बल्कि चीन में बना है औऱ अगले साल यानी 2017 में राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा (गाओकाओ) की गणित परीक्षा में बैठ सकता है। प्रौद्योगिकी कंपनी चेंगदू झुन सिंग युन शू टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि इस रोबोट को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की परियोजना के तहत बनाया गया है।

लाखों स्टूडेंट्स के साथ ये रोबोट भी देगा परीक्षा

योजना के अनुसार, यह रोबोट अगले साल होने वाली गाओकाओ गणित की परीक्षा में भाग लेगा, जो आम तौर पर सात जून को होती है। इस परीक्षा में लाखों चीनी छात्रों के साथ यह रोबोट भी शामिल होगा। अन्य इंसान परीक्षार्थियों की तरह ही रोबोट को भी इंटरनेट का इस्तेमाल किए बगैर दो घंटे में गणित के सवालों को हल करना होगा।

रोबोट है नोलेज के विशाल डाटाबेस से लैस

रोबोट का निर्माण करने वाली टीम के नेतृत्वकर्ता फू होंगगुआंग ने कहा कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए भाषा की समझ और तार्किक ज्ञान भी आवश्यक है। सवालों को समझने के लिए रोबोट में ज्ञान का विशाल डेटाबेस बनाया गया है। इस परियोजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इसलिए रोबोट निर्माण टीम को केवल दो वर्ष का समय मिला, पर वे आश्वस्त हैं। कंपनी ने बताया कि इस परियोजना से शिक्षा के क्षेत्र में नई जानकारियां सामने आएंगी, जिसमें उत्तर पुस्तिका एवं गृहकार्य की जांच एवं मूल्यांकन भी शामिल है, ताकि शिक्षकों पर पड़ने वाले काम के बोझ को हल्का करने में मदद मिल सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश