1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस शख्स ने गलती से कूड़ेदान में फेंके 12 लाख रुपए, फिर हुआ ये

इस शख्स ने गलती से कूड़ेदान में फेंके 12 लाख रुपए, फिर हुआ ये

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 31, 2018 11:02 am IST,  Updated : Jan 31, 2018 11:02 am IST

हाल ही में चीन में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसे सुनकर सभी चौंक जाएंगे। यहां एक व्यक्ति ने लगभग 12 लाख रुपयों से भरा एक बैग कूड़े में फेंक दिया।

This person was wrongly thrown 12 lakh rupees in the...- India TV Hindi
This person was wrongly thrown 12 lakh rupees in the dustbin

हाल ही में चीन में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसे सुनकर सभी चौंक जाएंगे। यहां एक व्यक्ति ने लगभग 12 लाख रुपयों से भरा एक बैग कूड़े में फेंक दिया। बैग कूड़े में फेंकने के बाद जब वह बैंक पहुंचा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। क्योंकि वह बैंक में गलती से कूड़े की थैली लेकर पहुंच गया था। इसी से उसे एहसास हुआ कि उसने जो थैली गलती से कूड़े में फेंक दी थी उसमें 12 लाख रुपए थे। (डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगाया ट्रंप पर आरोप, कहा पुतिन के प्रति नरम रूख अपना रहे हैं )

यह घटना चीन के लॉवनिंग की है। व्यक्ति घर से निकलते वक्त 2 थैली लेकर निकला था। एक थैली मं कूड़ा था और एक में पैसे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो व्यक्ति का सरनेम वांग बताया जा रहा है। गलती का एहसास होने पर व्यक्ति जब कूड़ेदान पर पहुंचा तो उसे वहां अपना बैग नहीं मिला। व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। सीसीटीवी कैमरा चैक करने पर पुलिस ने देखा कि उस बैग को कचरे के ढेर से कोई उठाकर ले गया था। लेकिन खराब वीडियो क्लाविटी होने की वजह से पुलिस उस व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई।

पुलिस ने जब इस मामले की पूछताछ की तो पास की एक महिला ने पुलिस को पैसों से भरा बैग लौटा दिया। महिला का कहना था कि इतने सारे पैसे पाकर उसे ठीक से नींद नहीं आ रही थी। महिला को ईमानदारी के लिए 20 हजार रूपए दिए गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश