1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल की वृद्धि दर इस साल घटकर 3.4 प्रतिशत: विश्वबैंक

नेपाल की वृद्धि दर इस साल घटकर 3.4 प्रतिशत: विश्वबैंक

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2015 02:01 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 02:01 pm IST

वाशिंगटन: नेपाल की अर्थव्यवस्था इस साल विनाशकारी भूकंप से प्रभावित रही और अब यह घरेलू राजनीतिक संघर्ष का सामना कर रही है, ऐसे में विश्व बैंक का अनुमान है कि देश की वृद्धि दर 2015

नेपाल की वृद्धि दर इस...- India TV Hindi
नेपाल की वृद्धि दर इस साल घटकर 3.4 प्रतिशत

वाशिंगटन: नेपाल की अर्थव्यवस्था इस साल विनाशकारी भूकंप से प्रभावित रही और अब यह घरेलू राजनीतिक संघर्ष का सामना कर रही है, ऐसे में विश्व बैंक का अनुमान है कि देश की वृद्धि दर 2015 में घटकर 3.4 प्रतिशत रहेगी जबकि इससे पहले पांच प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद थी। विश्वबैंक ने कल जारी एक रिपोर्ट में कहा सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर इस साल अनुमानित पांच प्रतिशत से घटकर 3.4 प्रतिशत और 2016 में 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया हालांकि वृहत्-आर्थिक बुनियादी कारक मजबूत हैं लेकिन सार्वजनिक निवेश में नरमी से बुनियादी ढांचा तथा आपदा के बाद पुनर्निर्माण धीमा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2016-17 में बढ़कर 5.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2014-15 में नेपाल के सकल घरेलू उत्पाद में रेमिटांस का योगदान 29 प्रतिशत रहा जिसके कारण 2015 में चालू खाते में उल्लेखनीय अधिशेष रहा। विश्वबैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 में नेपाल में रेमिंटांस में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश