1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में शांति का खतरा: 40 मौलवी गिरफ्तार

पाकिस्तान में शांति का खतरा: 40 मौलवी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2015 04:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 04:34 pm IST

लाहौर: मुहर्रम से पहले उठाए गए विशेष सुरक्षा कदमों के तहत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से शांति भंग न होने के लिए कम से कम 40 मौलवियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के

पाकिस्तान में शांति...- India TV Hindi
पाकिस्तान में शांति का खतरा: 40 मौलवी गिरफ्तार

लाहौर: मुहर्रम से पहले उठाए गए विशेष सुरक्षा कदमों के तहत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से शांति भंग न होने के लिए कम से कम 40 मौलवियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब के विभिन्न इलाकों से चार फिरकों के 40 मौलवियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि गिरफ्तार मौलवियों ने कानून और जुलूसों तथा मार्गौं के संबंध में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन किया। उन्होंने भाषण देने के लिए कुछ शहरों में प्रवेश पर लगी रोक का उल्लंघन किया, लाउडस्पीकरों का दुरूपयोग किया, नफरत फैलाने वाली सामग्री बांटी, दीवारों पर लिखा, हथियारों का प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 144 के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन किया।

अधिकारी ने कहा कि विभिन्न फिरकों के 80 अन्य मौलवियों को पंजाब में उनके मूल गांव से बाहर जाने से रोका गया है क्योंकि वे अपने भड़काउ भाषणों के लिए जाने जाते हैं। उनसे मुहर्रम के दौरान शांति को खतरा हो सकता है। मुहर्रम इस्लामिक कलेंडर के मुताबिक पहला महीना होता है। इसके अलावा, 1,160 उलेमाओं (धार्मिक विद्वानों) को कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा यह आदेश दिया गया है कि वह पंजाब के कुछ शहरों में प्रवेश नहीं करें। पंजाब पुलिस ने विभिन्न विचारों के स्कूलों के 640 तेजतर्रार मौलवियों पर किसी भी शोक जुलूस में बोलने पर प्रतिबंध लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश