1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान : चुनाव बाद हिंसा में 3 की मौत

पाकिस्तान : चुनाव बाद हिंसा में 3 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 02:18 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 02:18 pm IST

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में चुनाव के नतीजे आने के बाद हुई हिंसा में तीन राजनीतिक कार्यकर्ता मारे गए। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। 'डॉन' समाचार पत्र की

पाकिस्तान : चुनाव बाद...- India TV Hindi
पाकिस्तान : चुनाव बाद हिंसा में 3 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में चुनाव के नतीजे आने के बाद हुई हिंसा में तीन राजनीतिक कार्यकर्ता मारे गए। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है।

'डॉन' समाचार पत्र की वेबसाइट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के उम्मीदवार ने चुनाव में हारने पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान के कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन कार्यकर्ताओं मौत हो गई और दो घायल हो गए।

इन हत्याओं के बाद से इस प्रांत में चुनाव संबंधी हिंसा में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

इधर, सोमवार को चमाड गांव के निर्वाचित पार्षद की उनके एक विरोधी ने उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वह अपने घर लौट रहे थे।

खान मोहम्मद पिछले सप्ताह ही चुनाव के दौरान पार्षद निर्वाचित किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश