इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पाकिस्तानी जिरगा (जनजातीय अदालत) द्वारा लगाए गए जुर्माने के भुगतान के लिए अपने ही परिवार के बच्चों को नीलामी पर रख दिया। उसने बच्चों की नीलामी की रकम 16 लाख रुपए रखी है। समाचार-पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, गुलाम रसूल कातोहर ने जिरगा द्वारा लगाए गए जुर्माने के भुगतान के लिए मंगलवार को अपने परिवार के चार बच्चों को पाकिस्तान के जाकोबाबाद प्रेस क्लब में नीलामी पर रखा। बच्चों की उम्र आठ साल से तीन साल के बीच है।
कातोहर का कहना है कि खोसो कबीले के एक पारिवार ने उसके बेटे पर दो साल पहले खोसो जनजाती की एक महिला से विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि वह परिवार रविवार को इस मामले को जिरगा में लेकर गया और उसका बेटा दोषी पाया गया, जिसके कारण उस पर 16 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने कहा कि वह जुर्माने की रकम अदा कर पाने की स्थिति में नहीं है और इसलिए उसने अपनी दोनो बेटियों और दो पोतियों को नीलामी पर रखा है, ताकि वह जुर्माने का भुगतान करके अपने परिवार को हिंसा से बचा सके।