1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चीन ने किया सिलेबस में बदलाव

चीनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चीन ने किया सिलेबस में बदलाव

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 06:39 am IST,  Updated : May 25, 2016 06:39 am IST

बीजिंग: चीन ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में संशोधन करते हुए पाठ्यक्रम में कई प्राचीन चीनी कविताओं और अन्य पारंपरिक संस्कृतियों का समावेश किया है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लैंग्वेंज

Chinese students- India TV Hindi
Chinese students

बीजिंग: चीन ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में संशोधन करते हुए पाठ्यक्रम में कई प्राचीन चीनी कविताओं और अन्य पारंपरिक संस्कृतियों का समावेश किया है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लैंग्वेंज एंड कल्चर प्रेस के अध्यक्ष वैंग शूमिंग ने बताया, "हमारी चीनी पाठ्यपुस्तकों में पारंपरिक संस्कृति की जानकारी काफी कम है और इस संशोधन के माध्यम से इस कमी को पूरा करने की कोशिश की गई है।"

2013 में 18 टेक्टबुक्स के सिलेबस में किया गया था बदलाव

सितंबर 2013 में हुनान, हेनान, ग्वांगदोंग, लिओनिंग और अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों के विद्यार्थियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 18 चीनी पाठ्य पुस्तकों के सिलेबस को सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संशोधित किया गया है। वैंग ने कहा कि संधोधित प्राथमिक स्कूल की किताबों का 30 प्रतिशत भाग और माध्यमिक स्कूल की किताबों का 40 प्रतिशत भाग अब पारंपरिक चीनी संस्कृति की जानकारी पर आधारित है।

रिवाइज़्ड टेक्टबुक्स का इस्तेमाल पतझड़ तक 40 लाख विद्यार्थी करने लगेंगे

शूमिंग ने कहा कि इन संशोधित पाठ्य पुस्तकों का इस्तेमाल पूरे देश के करीब 40 लाख विद्यार्थी इस साल पतझड़ के मौसम से करने लगेंगे। फुजियान नॉर्मल युनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ चाइनीज लैंग्वेज एंड लिटरेचर विभाग के प्रोफेसर सुन शाओझेन ने कहा कि ये नई पाठ्यपुस्तकें युवाओं को राष्ट्रीयता की भावना की ओर प्रेरित करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश