1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कूड़ा बीनने वाली की बेटी बनी थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन

कूड़ा बीनने वाली की बेटी बनी थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 12:46 pm IST

थाईलैंड: किसी ने सही ही कहा कि हुनर किसी का गुलाम नहीं होता। इस कहावत को थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन बनी एक लड़की ने सच कर दिखाया है। 17 वर्षीय खानित्था ने पासायेंग में आयोजित

कूड़ा बीनने वाली की...- India TV Hindi
कूड़ा बीनने वाली की बेटी बनी थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन

थाईलैंड: किसी ने सही ही कहा कि हुनर किसी का गुलाम नहीं होता। इस कहावत को थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन बनी एक लड़की ने सच कर दिखाया है। 17 वर्षीय खानित्था ने पासायेंग में आयोजित 'मिस अनसेंसर्ड न्यूज़ थाईलैंड 2015' का खिताब जीता है। आपको बता दें कि खानित्था एक कूड़ा उठाने वाली की बेटी है। इंटरनेट पर उसकी जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें खानित्था अपनी मां के पैरों पर पड़ी हुई है।

 जब खानित्था यह खिताब जीती तो वह सीधी अपने होमटाउन गई और अपनी मां के पैरों पर गिर पड़ी। खानित्था की मां ने उसे कूड़ा बीनकर ही पाला-पोसा है। मां से मिलने पर उसकी आंखों में खुशी के आंसू थे। खानित्था को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। खानित्था ने एक रिपोर्ट में बताया कि उन्हें कभी भी यह बताते हुए शर्म नहीं आई की उनकी मां कूड़ा बीनने वाली है। खानित्था ने कहा कि उन्हें अपनी मां पर गर्व है कि उन्होंने हमेशा अपना काम ईमानदारी के साथ किया और मैं आज जो भी हूं केवल अपनी मां की वजह से ही हूं। खानित्था ने भी परिवार चलाने के लिए जगह-जगह जाकर काम किया है तथा अपनी मां की भी मदद की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश