1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर: ट्रंप और किम दूसरी मुलाकात खत्म, साथ में किया लंच

सिंगापुर: ट्रंप और किम दूसरी मुलाकात खत्म, साथ में किया लंच

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2018 10:50 am IST,  Updated : Jun 12, 2018 10:50 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कारियाई नेता किम जोंग उन ने आज कामकाजी बातचीत करते हुए दोपहर का भोजन किया जिसमें उनके लिए पश्चिमी और एशियाई व्यंजन परोसे गए जिसमें कोरियन स्टफ्ड कुकुंबर और बीफ से लेकर हागेन दाज की आईसक्रीम शामिल थीं।


singapore- India TV Hindi
singapore

सिंगापुर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कारियाई नेता किम जोंग उन ने आज कामकाजी बातचीत करते हुए दोपहर का भोजन किया जिसमें उनके लिए पश्चिमी और एशियाई व्यंजन परोसे गए जिसमें कोरियन स्टफ्ड कुकुंबर और बीफ से लेकर हागेन दाज की आईसक्रीम शामिल थीं। सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर कापेला होटल में द्विपक्षीय बैठक के बाद ट्रंप और किम अपने सहयोगियों के साथ लंच पर मिले। (ट्रंप, किम की मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों के नए युग की शुरुआत, ट्रंप ने कहा-हमारी बातचीत अच्छी रही )

दोनों नेताओं ने जैसे ही कमरे में प्रवेश किया , उनकी तस्वीरें खींचीं गई। इस मौके पर ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह एक ‘‘ खूबसूरत तस्वीर ’’ चाहते हैं जिसमें वह अच्छे दिखाई दे रहे हों। दोनों नेता और उनके प्रतिनिधिमंडल एक लंबी सफेद मेज पर एक - दूसरे के सामने बैठ गए। मेज को हरे और सफेद फूलों से सजाया गया था।

लंच के पहले दोनों को स्टार्टर परोसा गया। इसमें प्रॉन के कॉकटेल के साथ एवोकाडो सलाद, ग्रीन मैंगो केराबू जिसमें शहद और नीबूं की ड्रेसिंग की गई थी,इसके अलावा ऑक्टोपस तथा ओसिओन (कोरियन स्टफ्ड कुकुंबर) जैसे व्यंजन पेश किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश