1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग उन के साथ बैठक के लिए ट्रंप ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री का आभार जताया

किम जोंग उन के साथ बैठक के लिए ट्रंप ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री का आभार जताया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2018 02:12 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 02:12 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सिगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग से मुलाकात की और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ आगामी बैठक की मेजबानी के लिए उनका आभार जताया।

 Trump thanked the Prime Minister of Singapore for meeting...- India TV Hindi
 Trump thanked the Prime Minister of Singapore for meeting with Kim Jong un

सिंगापुर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग से मुलाकात की और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ आगामी बैठक की मेजबानी के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने सिंगापुर के आतिथ्य, पेशेवर रवैए और दोस्ती की भी सराहना की। समाचार पत्र 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' ने ट्रंप के हवाले से कहा, "कल के खास दिन (मंगलवार) हमारी एक बेहद दिलचस्प मुलाकात है और मुझे लगता है कि चीजें बहुत अच्छी तरह से काम कर सकती हैं।" उन्होंने कहा, "लेकिन हम आपके आतिथ्य, पेशेवर रवैए और आपकी दोस्ती की सराहना करते हैं। आपका बहुत धन्यवाद।"  (सिंगापुर: शिखर वार्ता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मिले अमेरिका और उत्तर कोरिया के अधिकारी )

ट्रंप और ली ने इस्ताना (राष्ट्रपति आवास) में गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने ट्रंप का जन्मदिन भी मनाया। वह 14 जून को 72 साल के हो जाएंगे। विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ट्रंप बर्थडे केक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मना रहे हैं, थोड़ा पहले।"

'द स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार, ट्रंप सोमवार को शंगरी-ला होटल में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। ट्रंप रविवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर पहुंचे थे। उत्तर कोरियाई नेता किम भी रविवार को सिंगापुर पहुंचे। समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, सोमवार को वरिष्ठ उत्तर कोरियाई और अमेरिकी राजनयिकों ने अंतिम क्षणों में एक मसौदा समझौते के लिए वार्ता की, जो ट्रंप और किम की मुलाकात के दौरान उन्हें दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश