1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की सेना ने हमलों में IS के 104 आतंकवादियों को मार गिराया

तुर्की सेना ने हमलों में IS के 104 आतंकवादियों को मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 09:08 pm IST,  Updated : May 28, 2016 09:08 pm IST

बीते शनिवार तुर्की के जनरल स्टाफ ने बताया कि सेना ने उत्तरी सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर हमला कर 104 आतंकवादियों को मार गिराया है।

isis- India TV Hindi
isis

अंकारा: बीते शनिवार तुर्की के जनरल स्टाफ ने बताया कि सेना ने उत्तरी सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर हमला कर 104 आतंकवादियों को मार गिराया है। हमला बीती रात शुक्रवार को तब किया गया, जब आईएस के ठिकानों से दागे गए छह रॉकेट तुर्की के सीमाई प्रांत किलिस तथा दो सैन्य चौकियों पर गिरे, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

बयान के मुताबिक, सेना के जवाबी हमले में आईएस के 104 आतंकवादी मारे गए, जबकि उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे चार मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर, एक होवित्जर, एक मोर्टर पोजिशन को नष्ट कर दिया गया। साथ ही उनके द्वारा मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल में लाए जा रहे सात इमारतों को भी नष्ट कर दिया गया। अभियान के दौरान, आईएस के ठिकानों पर 233 होवित्जर, 40 मल्टिपल रॉकेट सिस्टम तथा चार तोपों से हमलों को अंजाम दिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश