1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अदन हवाई अड्डे पर दोहरे हमले में छह की मौत

अदन हवाई अड्डे पर दोहरे हमले में छह की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 02:21 pm IST

दक्षिणी यमन में अदन के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सटे सैनिक ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए दोहरे कार बम हमले में कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई

yemen attack- India TV Hindi
yemen attack

अदन: दक्षिणी यमन में अदन के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सटे सैनिक ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए दोहरे कार बम हमले में कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई। सैनिक सूत्रों ने घटना की जानकारी देते हुए इसके लिए जिहादियों को जिम्मेदार ठहराया। हमलावरों ने सैनिक ठिकाने के गेट पर एक कार बम विस्फोट करके दूसरी कार के लिए अंदर जाने का रास्ता बनाया और भीतर जाने के बाद दूसरे वाहन को भी विस्फोट से उड़ा दिया। इस दौरान कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि हमलावर जिहादी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाकों के बाद सैनिकों और हमलावरों के बीच टकराव हुआ। सैनिक ठिकाने को सरकारी बलों ने घेर लिया। यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब मुस्लिम समुदाय के लोग माहे रमजान को अलविदा कहने के बाद ईद उल फित्र का त्यौहार मना रहे हैं। 

यमन का बंदरगाह शहर अदन इस समय सरकारी बलों के नियंत्रण में है जो पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से इसे शिया हूथी बागियों से वापिस लेने के बाद इसपर पूर्ण नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हूथी बागियों ने देश के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है। यमन स्थित अल कायदा ने देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति के चलते सरकार की कमजोर स्थिति का फायदा उठाया और दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व में अपना आधार मजबूत कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश