1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 100 सांपों के साथ एक छत के नीचे रहते हैं दो भाई

100 सांपों के साथ एक छत के नीचे रहते हैं दो भाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 26, 2015 05:03 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 05:03 pm IST

कराची: हम जब भी सांपों की बात करते है तो हमारे जेहन में जहरीले सांपों की तस्वीर उभरती है। सांपों का नाम सुनकर ही कुछ लोगों की रूह कांप जाती है, लेकिन कुछ विरले ऐसे

100 सांपों के साथ एक छत...- India TV Hindi
100 सांपों के साथ एक छत के नीचे रहते हैं दो भाई

कराची: हम जब भी सांपों की बात करते है तो हमारे जेहन में जहरीले सांपों की तस्वीर उभरती है। सांपों का नाम सुनकर ही कुछ लोगों की रूह कांप जाती है, लेकिन कुछ विरले ऐसे भी होते हैं जिन्हें सांपों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। आज हम बात कर रहे है पाकिस्तान के उन दो भाईयों की जो अपना सारा समय सांपों के साथ बिताते है। इन दोनो भाईयों का नाम हमजा और हुसैन है जिन्हें 'पायथन ब्रदर्स' के नाम से भी जाना जाता है। ये लोग कराची के रहने वाले हैं और इनके घर में 100 से भी ज्यादा सांप है। पाकिस्तान के सभी यहां पर सांपों को देखने आते है।

हसन ने कहा कि उन्होंने 15 पाउंड का एक रेतीला सांप खरीदा था। ईद के मौके पर पहले वह गाय और बकरियां खरीदते थे फिर उन्होंने कबूतर भी खरीदा बाद में उन्होंने सांपों में रूचि लेना शुरू कर दिया। दोनो भाईयों का कहना है कि उनके घर में 100 से भी ज्यादा सांप है तथा उनके पास अलग-अलग प्रजाति के भी सांप है। इनके पास इंडियन रॉक पायथन भी है जो 150 पाउंड का है।

जब दोनों भाईयों ने सांप पालना शुरू किया तो उनके पड़ोसी डरते थे जिस कारण उन्होंने पुलिस से दोनों भाईयों की शिकायत की। दोनो भाईयों का कहना है कि उन्हें सांपों को ध्यान से रखना पड़ता है ताकि वह घर से बाहर ना जा सके। कराची में यह दोनों ही भाई वाइल्ड लाइफ स्टार के रूप में प्रसिद्धी प्राप्त कर चुके हैं। लोग इनके पास दूर-दूर से सांपो को देखने आते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश