1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तूफान नूल में 2 मरे, 3800 निकाले गए: फिलीपींस

तूफान नूल में 2 मरे, 3800 निकाले गए: फिलीपींस

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 12:23 pm IST,  Updated : May 12, 2015 12:23 pm IST

मनीला: उत्तरी फिलीपींस में तूफान 'नूल' के कारण लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की वजह से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,802 लोगों को बचा लिया गया है।

तूफान नूल में 2 मरे, 3800...- India TV Hindi
तूफान नूल में 2 मरे, 3800 निकाले गए: फिलीपींस

मनीला: उत्तरी फिलीपींस में तूफान 'नूल' के कारण लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की वजह से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,802 लोगों को बचा लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार चैनल 'एबीएस-सीबीएन' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि उत्तरी प्रांत कैगयान में रविवार को एक 70 वर्षीय व्यक्ति और उसके 45 वर्षीय बेटे की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। ये लोग अपारी में अपने घर की छत पर बिजली तारों की मरम्मत कर रहे थे।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम निवारक एवं प्रबंधन परिषद ने कहा कि कैगयान और इसाबेला प्रांतों से कुल 3,802 लोगों या 1,029 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया है।

अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को उठाए गए बचावकारी कदमों की वजह से यह संख्या कम ही रह सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश