1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ड्रैगन के देश में मिला दो फन वाला कोबरा

ड्रैगन के देश में मिला दो फन वाला कोबरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2015 04:53 pm IST,  Updated : Aug 12, 2015 06:01 pm IST

नई दिल्ली: अपने ज़हरीले फन की वजह से कोबरा बेहद भयानक सांप माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी दो फन वाले कोबरा के बारे में सुना है? दरअसल ऐसा अजीबोगरीब दो फन वाला कोबरा

ड्रैगन के देश में मिला...- India TV Hindi
ड्रैगन के देश में मिला दो फन वाला कोबरा

नई दिल्ली: अपने ज़हरीले फन की वजह से कोबरा बेहद भयानक सांप माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी दो फन वाले कोबरा के बारे में सुना है? दरअसल ऐसा अजीबोगरीब दो फन वाला कोबरा दक्षिण चीन में देखा गया है। 20 सेमी लंबा यह लंबा सांप अपनी केंचुली उतार चुका है। जानकारी के मुताबिक यह सांप चीन के नान्निंग चिड़ियाघर को सौंपा जा चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के जीव केवल कुछ समय तक ही जीवित रह पाते हैं। लेकिन फिलहाल इस कोबरा की जिंदगी को कोई खतरा नज़र नहीं आ रहा है और वह एकदम सुरक्षित है। चीन में सांपों का खूब इस्तेमाल किया जाता है। सांपों की चमड़ी से बैग बनाए जाते हैं, साथ में इसके मीट को भी चीन में खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा दवाइयों के लिए भी सांपों का उपयोग किया जाता है।

सर्प पालन केंद्र के मालिक हॉन्ग का कहना है कि शुरू में यह सांप कुछ भी नहीं खा रहा था। इस कारण से ऐसा लगा कि ये जिंदा नहीं बचेगा, लेकिन अब खाने लगा है। इसके दोनों मुंह दो अलग-अलग दिशाओं में हैं और एक दूसरे को निगलने की कोशिश करते हैं। दोनों का मस्तिष्क अलग-अलग है, इसलिए अलग-अलग दिशाओं में जाने की कोशिश भी करते हैं।

अगली स्लाइड में देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश