1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की में हुए कार बम धमाके में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

तुर्की में हुए कार बम धमाके में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 08, 2016 06:07 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 06:07 pm IST

तुर्की के मार्डिन प्रांत के मिदयात जिले में पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई

turkey bomb blast- India TV Hindi
turkey bomb blast

अंकारा: बुधवार को तुर्की के मार्डिन प्रांत के मिदयात जिले में पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

 

तुर्की के समाचार पत्र 'हुर्रियत डेली' की रिपोर्ट के मुताबिक, कई एंबुलेंस और सुरक्षा दस्तों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। बम से लदी एक कार पुलिस मुख्यालय के प्रवेश द्वार से गुजरने के दौरान विस्फोट हो गई। इस विस्फोट में कुछ आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

इस घटना से एक दिन पहले मंगलवार को इस्तांबुल के फातिह जिले में पुलिस शटल बस के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट हो गया था। पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में सात पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई। इस विस्फोट में 36 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इससे पहले भी तुर्की में इस तरह के धमाके हो चुके हैं।

आतंकवादी संगठन कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों ने एक बम विस्फोट किया था, जिसमें तुर्की के दो सुरक्षाबलों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।

देसी बम से किया गया धमाका

निजी समाचार एजेंसी 'डोगन' के अनुसार, PKK के आतंकवादियों ने सीरिया की सीमा से लगे मर्दिन प्रांत के नुसायबिन शहर में एक इमारत के बहुत करीब एक देसी बम में विस्फोट किया। तुर्की के सैनिक इलाके में सैन्य अभियान चला रहे थे और उसी दौरान बम विस्फोट की चपेट में आ गए था।

PKK के खिलाफ कार्रवाई में मारे गए हज़ारों आतंकवादी
रिपोर्ट में कहा गया था कि घायलों को क्षेत्र के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकार व पीकेके के बीच दो साल का संघर्षविराम पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया, जिसके बाद से तुर्की के सुरक्षाबलों ने दक्षिण-पूर्वी तुर्की में पीकेके के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें तुर्की के 260 सुरक्षाबल मारे गए और पीकेके के भी हजारों आतंकवादी मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश