1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. संयुक्त राष्ट्र ने भारत नेपाल सीमा पर नाकेबंदी खत्म करने को कहा

संयुक्त राष्ट्र ने भारत नेपाल सीमा पर नाकेबंदी खत्म करने को कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2015 07:05 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 04:33 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: नेपाल में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति को रोकने के मकसद से नाकेबंदी पर चिंता जाहिर करते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने कहा कि सभी पक्ष भारत नेपाल सीमा पर नाकेबंदी

संरा ने भारत नेपाल...- India TV Hindi
संरा ने भारत नेपाल सीमा पर नाकेबंदी खत्म करने को कहा

संयुक्त राष्ट्र: नेपाल में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति को रोकने के मकसद से नाकेबंदी पर चिंता जाहिर करते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने कहा कि सभी पक्ष भारत नेपाल सीमा पर नाकेबंदी को खत्म करवाये ताकि नेपाल के मुक्त परिवहन का अधिकार बहाल हो सके।

मून के प्रवक्ता स्टेफन दुजार्रिक ने कल संवाददाताओं से कहा कि नेपाल भारत सीमा पर नाकेबंदी की वजह से जरूरी चीजों की आपूर्ति को लेकर महासचिव ने अपनी चिंता को दोहराया है। ईंधन की आपूर्ति में भयंकर कमी के कारण नेपाल के भूकंप प्रभावित गांवों में नियोजित वितरण में बाधा आ रही है।

उन्होंने कहा कि मानवीय संगठनों को उंचे इलाकों में अभियानों को जारी रखने और भोजन, गर्म कपड़े, और आश्रय सामग्री पहुंचने के लिए तुरंत ईंधन की जरूरत है क्योंकि कड़ाके की सर्दी में उंचे इलाकों का संपर्क टूट जाएगा।

उन्होंने कहा कि महासचिव ने चारो ओर से भूमि से घिरे राष्ट्र और मानवीय कारणों के चलते नेपाल के मुक्त परिवहन के अधिकार को रेखांकित किया और बिना देरी किए सभी पक्षों से नाकाबंदी दूर करने का आह्वान किया।

भारत ने कल कहा था कि सीमा पर नाकेबंदी के लिए नेपाल के अंदरूनी कारक जिम्मेदार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश