1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: US ने पहली बार सरकार समर्थित बलों पर सीधा हवाई हमला किया

सीरिया: US ने पहली बार सरकार समर्थित बलों पर सीधा हवाई हमला किया

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2017 09:26 pm IST,  Updated : May 19, 2017 09:26 pm IST

अमेरिका ने सीरिया सरकार के समर्थित बलों पर पहली बार सीधा हवाई हमला किया है, जो विवादित क्षेत्र अल तांफ में अंदर तक घुस गए थे। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि रूस के ऐसा कोई कदम न उठाने के आग्रह के बावजूद यह हमला किया गया है।

Representational Image | AP File Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP File Photo

दमिश्क: अमेरिका ने सीरिया सरकार के समर्थित बलों पर पहली बार सीधा हवाई हमला किया है, जो विवादित क्षेत्र अल तांफ में अंदर तक घुस गए थे। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि रूस के ऐसा कोई कदम न उठाने के आग्रह के बावजूद यह हमला किया गया है।

'NBC' की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-तांफ में स्थित गठबंधन के ठिकाने पर गुरुवार को हुए इस हमले में मृतकों को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस हवाई हमले को अमेरिकी सेना और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार लड़ाकों के बीच पहले सार्वजनिक तौर पर ज्ञात सीधे टकराव के रूप में देखा जा रहा है।

गठबंधन ने कहा कि गुरुवार को किया गया हवाई हमला सीरियाई बलों द्वारा विवादित क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाकर अमेरिका और उसके समर्थकों के लिए खतरा पैदा करने के जवाब में किया गया। गठबंधन के अनुसार, जॉर्डन और इराक की सीमा के पास स्थित अल तांफ अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते के अंतर्गत विवादित क्षेत्र माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश