1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान में ठोस ईंधन के इस्तेमाल की मंजूरी दी: दक्षिण कोरिया

अमेरिका ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान में ठोस ईंधन के इस्तेमाल की मंजूरी दी: दक्षिण कोरिया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2020 10:15 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 10:15 am IST

दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका उसे अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान में ठोस ईंधन के इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए सहमत हो गया है।

अमेरिका ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान में ठोस ईंधन के इस्तेमाल की मंजूरी दी: दक्षिण कोरिया- India TV Hindi
अमेरिका ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान में ठोस ईंधन के इस्तेमाल की मंजूरी दी: दक्षिण कोरिया Image Source : NASA

सियोल: दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका उसे अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान में ठोस ईंधन के इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए सहमत हो गया है। इस कदम से अब सियोल के अपने पहले निगरानी उपग्रहों को लॉन्च करने और अधिक शक्तिशाली मिसाइल के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हासिल करने में सक्षम होने की संभावना है। ठोस ईंधन मिसाइल और रॉकेट को अधिक गतिशीलता प्रदान करता है और लॉन्च की तैयारी में लगने वाले समय को भी कम करता है।

अमेरिका ने सियोल पर इसके इस्तेमाल पर रोक लगा रखी थी। उसे चिंता थी कि सियोल इसका इस्तेमाल बड़ी मिसाइल बनाने के लिए कर सकता है और इससे क्षेत्र में हथियार की दौड़ शुरू हो सकती है। दक्षिण कोरियाई सरकार ने मंगलवार को कहा कि इस तरह के प्रतिबंधों को हटाने के लिए सियोल और वाशिंगटन संबंधित द्विपक्षीय मिसाइल दिशानिर्देशों को संशोधित करने पर सहमत हुए हैं।

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किम ह्यून चोंग ने पत्रकारों से कहा कि सभी दक्षिण कोरियाई अनुसंधान संस्थान, कम्पनियां और व्यक्ति अब ठोस ईंधन के इस्तेमाल से अंतरिक्ष प्रक्षेपण रॉकेट विकसित करने, उत्पादन करने और रखने के लिए स्वतंत्र है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश