1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका की परमाणु रिएक्टर पनडुब्बी दक्षिण कोरिया पहुंची

अमेरिका की परमाणु रिएक्टर पनडुब्बी दक्षिण कोरिया पहुंची

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 04:36 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 04:36 pm IST

सोमवार को अमेरिका की एक परमाणु रिएक्टर पनडुब्बी सैन्य अभियानों में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया पहुंच गई।

us nuclear submarine- India TV Hindi
us nuclear submarine

सियोल: सोमवार को अमेरिका की एक परमाणु रिएक्टर पनडुब्बी सैन्य अभियानों में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया पहुंच गई। यूएस फोर्सेज कोरिया (USFK) के अनुसार, 7,800 टन वजनी यूएसएस मिसिसिप्पी (SSN-782) और 115 मीटर लंबी पनडुब्बी बुसान बंदरगाह पहुंच गई है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह परमाणु पनडुब्बी अमेरिका के नौसेना बेड़े में 2012 में शामिल हुई थी। यह एशिया क्षेत्र की अपनी पहली जलयात्रा पर है और 141 कर्मीदल के साथ बुसान पहुंच गई है।

एक बयान में कहा गया कि USS मिसिसिप्पी 'पनडुब्बी बेड़े की नई क्षमताओं की दक्षता को बरकरार रखते हुए कई मिशनों को अंजाम देगी।' उत्तर कोरिया हालांकि इस अमेरिकी पनडुब्बी के दक्षिण कोरिया पहुंचने का विरोध कर सकता है, क्योंकि वह दक्षिण कोरिया व अमेरिका के बीच किसी भी सैन्य गतिविधि को उत्तर कोरिया पर आक्रमण की तैयारी के रूप में देखता है। इस वक्त दक्षिण कोरिया में अमेरिका के 28,500 सैनिक तैनात हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश