1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने कहा, भारत-चीन सीधे बातचीत कर सुलझाएं अपने विवाद

अमेरिका ने कहा, भारत-चीन सीधे बातचीत कर सुलझाएं अपने विवाद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2017 10:21 am IST,  Updated : Aug 16, 2017 10:21 am IST

भारत और चीन के बीच काफी लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। सीमा विवाद के चलते आज अमेरिका ने दोनो ही देशों को बातचीत करने के लिए कहा है।

US said India China should resolve their disputes by...- India TV Hindi
US said India China should resolve their disputes by negotiating directly

भारत और चीन के बीच काफी लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। सीमा विवाद के चलते आज अमेरिका ने दोनो ही देशों को बातचीत करने के लिए कहा है। अमेरिका ने कहा कि भारत और चीन विवादित मुद्दों पर सीधे बातचीत करें। बुधवार सुबह दोनों देशों की सेनाओं के बीच लद्दाख के पेंगोंग झील के पास झड़प हुई है। कहा जा रहा है कि मंगलवार सुबह पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के बीच टकराव हुआ है। घुसपैठ कि कोशिश में नाकाम होने के बाद चीनी सैनिक पत्थरबाजी करने लग गए, जिसका जवाब भारत की ओर से भी दिया गया। इस पत्थरबाजी में दोनों तरफ की सैनिकों को हल्की चोटें आई है। (ईरान को परमाणु संधि का इस्तेमाल कर मनमानी करने नहीं दिया जा सकता: हेली)

चीनी सैनिक दो इलाके फिंगर फोर और फिंगर फाइव में सुबह 6 से 9 के बीच भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों ही मोर्चों पर भारतीय जवानों ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इस इलाके पर दोनों अपना-अपना दावा करते रहे हैं। 1990 के दशक में भारत ने इस इलाके पर दावा किया था तो चीनी सेना ने यहां एक सड़क बनाकर इसे अक्साई चीन का हिस्सा बता डाला था। हालांकि बाद में भारत ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया था। पेंगोंग हिमालय में एक झील है। ये 134 किमी लंबी है और भारत के लद्दाख से तिब्बत पहुंचती है। इस झील का करीब 60 फीसदी हिस्सा चीन में है।

गौरतलब है कि डोकलाम में चीन सड़क निर्माण कर रहा था, जिसे भारतीय सैनिकों ने रोक दिया था। पिछले करीब दो महीने से भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है। भारत इस मसले का समाधान बातचीत से करने की बात कह रहा है। उधर, चीनी मीडिया लगातार युद्ध की धमकी दे रहा है। लद्दाख घटना को भी डोकलाम विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश