1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से कोरिया प्रायद्वीप में तनाव

अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से कोरिया प्रायद्वीप में तनाव

 Written By: PTI
 Published : Aug 21, 2015 11:16 pm IST,  Updated : Aug 21, 2015 11:18 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की संयुक्त सैन्य अभ्यास पर चर्चा के लिए तत्काल बैठक बुलाने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग की है। सीमा पर गोलेबारी के कारण बढ़े

US-द.कोरिया सैन्य...- India TV Hindi
US-द.कोरिया सैन्य अभ्यास से कोरिया प्रायद्वीप में तनाव

संयुक्त राष्ट्र: उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की संयुक्त सैन्य अभ्यास पर चर्चा के लिए तत्काल बैठक बुलाने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग की है।

सीमा पर गोलेबारी के कारण बढ़े तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने आज सीमावर्ती इलाकों में युद्ध जैसे हालात होने की घोषणा की और कहा कि वह सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है।

संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के स्थाई प्रतिनिधि जा सोंग नाम ने गत बुधवार को परिषद को एक पत्र लिखकर यह अनुरोध किया। यह अनुरोध उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच हुई गोलीबारी से एक दिन पहले किया गया।

उत्तर कोरिया ने परिषद से लगातार अनुरोध किया है कि वह वार्षिक उलची फ्रीडम सैन्य अभ्यास पर चर्चा करे। यह अभ्यास इस वर्ष सोमवार से शुरू हुआ है और 28 अगस्त तक चलेगा। यह अभ्यास कम्प्यूटरों पर तैयार युद्ध की स्थितियों पर आधारित है, लेकिन इसमें 50,000 दक्षिण कोरियाई और 30,000 अमेरिकी जवान भी हिस्सा ले रहे हैं।

राजदूत ने लिखा, यदि सुरक्षा परिषद अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर चर्चा के डीपीआरके के अनुरोध को इस बार भी नजरअंदाज कर देती है तो इससे यह साबित होगा कि परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने प्राथमिक मिशन को छोड़कर एक विशेष शक्ति का राजनीतिक हथियार बन गई है।

इस बीच उत्तर कोरिया की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि नेता किम जोंग उन ने अपनी सत्तारूढ पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की आपातकालीन बैठक बुलाई थी और सैन्य बलों को आदेश दिया था कि वे आज शाम पांच बजे से किसी भी समय हर प्रकार की सैन्य कार्रवाई के लिए पूर्णतय: तैयार रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश