1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: शेर ने अचानक किया बच्चे पर हमला, देखिये फिर क्या हुआ....

VIDEO: शेर ने अचानक किया बच्चे पर हमला, देखिये फिर क्या हुआ....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2016 11:03 am IST,  Updated : Jun 07, 2016 11:03 am IST

चिड़ियाघर में मस्‍ती करने गए एक बच्‍चे की जान पर उस वक्‍त बन गई जब एक शेर उसकी तरफ पूरी ताकत से लपका। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

lion- India TV Hindi
lion

टोक्‍यो: चिड़ियाघर में मस्‍ती करने गए एक बच्‍चे की जान पर उस वक्‍त बन गई जब एक शेर उसकी तरफ पूरी ताकत से लपका। राहत की बात यह रही कि बच्‍चे और शेर के बीच में कांच की दीवार थी। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जापान की राजधानी टोक्‍यो के छिबा जूलॉजिकल पार्क घूमने आए पीली ड्रेस पहने एक बच्चा कांच की दीवार के पार शेर को देख रहा था। वह जैसे ही मुड़ने लगा कि अचानक दूर बैठा शेर उसकी ओर छलांग लगाते हुए दौड़ा और कांच की दीवार पर नाखून-से मारने लगा।

बच्चे और शेर के बीच यदि वह कांच की दीवार न होती तो क्या होता... आप सोच सकते हैं। शेर भी हालांकि सेकंड भर बाद ही मुड़ गया। शेर के पंजों से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो सकता था अगर बीच में यह कांच की दीवार न होती।

यह वीडियो तोक्यो के चीबा ज़ूलॉजिकल पार्क में बनाया गया। हालांकि चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि वह शेर जब भी बच्चों को देखता है ऐसी ही व्यवहार करता है। उन्हें लगता है कि शेर बच्चों के साथ 'खेलने की मंशा' रखता होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश