1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पुतिन ने मैक्रों से कहा, मतभेद भुलाकर साथ में काम किया जाए

पुतिन ने मैक्रों से कहा, मतभेद भुलाकर साथ में काम किया जाए

 Written By: Bhasha
 Published : May 08, 2017 06:31 pm IST,  Updated : May 08, 2017 06:31 pm IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता इमैन्युअल मैक्रों से गहरे मतभेदों को दूर करने और आतंकवाद तथा हिंसक चरमपंथ के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मिलकर काम करने का आग्रह किया।

Vladimir Putin | AP Photo- India TV Hindi
Vladimir Putin | AP Photo

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता इमैन्युअल मैक्रों से गहरे मतभेदों को दूर करने और आतंकवाद तथा हिंसक चरमपंथ के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मिलकर काम करने का आग्रह किया।

पुतिन ने बधाई संदेश में कहा, ‘फ्रांस के नागरिक आप पर यूरोप और पूरे विश्व समुदाय के लिए मुश्किल समय में देश का नेतृत्व करने का भरोसा करते हैं। आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ का बढ़ता खतरा स्थानीय संघर्षों के बढ़ने और पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने के साथ आया है।’ संदेश में कहा गया है, ‘इन स्थितियों में आपसी अविश्वास को दूर करना और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता तथा सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।’

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि पुतिन ने मौजूदा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने के लिए तत्परता दिखाई है और कहा कि यह रूस तथा फ्रांसीसी लोगों के मूलभूत हित होंगे। रूस को मैक्रों की घोर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मरीन ला पेन का समर्थन करते हुए देखा गया था। पुतिन ने मरीन के अचानक किए गए दौरे पर उनका स्वागत किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश