1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप में भारत ने की ईमानदारी से मदद: कोईराला

भूकंप में भारत ने की ईमानदारी से मदद: कोईराला

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2015 08:27 am IST,  Updated : May 02, 2015 08:27 am IST

काठमांडू: नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत से मिले सहयोग से गदगद प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने शुक्रवार को कहा कि वह देश धन्य है जिसे भारत जैसा पड़ोसी मिला है।

भारत जैसा पड़ोसी...- India TV Hindi
भारत जैसा पड़ोसी मिलना सौभाग्य की बात: कोईराला

काठमांडू: नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत से मिले सहयोग से गदगद प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने शुक्रवार को कहा कि वह देश धन्य है जिसे भारत जैसा पड़ोसी मिला है।

कोईराला के निजी सचिवालय से जारी एक बयान के मुताबिक "यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें भारत जैसा पड़ोसी मिला है। नेपाल में जब भी संकट आया है भारत की ओर से ईमानदारी के साथ मदद मिली है।"

कोईराला ने कहा कि पिछले तीन दिनों से राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए जब भी वे गए भारतीय दल के प्रयासों से अभिभूत हो गए।

भारतीय दल से मिले मदद की सराहना करते हुए कोईराला ने कहा कि भारतीयों की विशेषज्ञता, कौशल और अनुभव ने नेपाल को भूकंप संकट से निपटने में बड़ी मदद की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश