1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘युद्ध अपराधी निजामी की मौत की सजा से पाकिस्तान दुखी क्यों’

‘युद्ध अपराधी निजामी की मौत की सजा से पाकिस्तान दुखी क्यों’

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2016 10:08 pm IST,  Updated : May 09, 2016 10:08 pm IST

ढाका: बांग्लादेश ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया और 1971 के युद्ध अपराधों के संबंध में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख मोतिउर रहमान निजामी को मौत की सजा की पुष्टि के उच्चतम न्यायालय के फैसले

Bangladesh war criminal Nizami- India TV Hindi
Bangladesh war criminal Nizami

ढाका: बांग्लादेश ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया और 1971 के युद्ध अपराधों के संबंध में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख मोतिउर रहमान निजामी को मौत की सजा की पुष्टि के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर इस्लामाबाद की प्रतिक्रिया पर विरोध जताया। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय में द्विपक्षीय संबंधों के सचिव मिजानुर रहमान ने कहा, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से (पहले) जारी बयान पूर्णतया अस्वीकार्य है।

निजामी की याजिका खारिज होने पर पाक विदेश मंत्रालय ने की थी टिप्पणी

बैठक के दौरान रहमान ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त शुजा आलम को एक लिखित संदेश भी दिया। बैठक से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 मिनट की इस मुलाकात के दौरान ढाका ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान पर अपनी अप्रसन्नता जतायी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने छह मई को एक बयान जारी कर बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय द्वारा निजामी की समीक्षा याचिका खारिज किए जाने पर गंभीर चिंता जतायी थी। उन्होंने बताया कि आलम ने रहमान से कहा कि वह उनका विरोध इस्लामाबाद तक पहुंचा देंगे।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को बांग्लादेश ने ठहराया गभीर मुद्दा

उच्चायुक्त को सम्मन किए जाने से एक दिन पहले बांग्लादेश के कनिष्ठ विदेश मंत्री शहरयार आलम ने कहा था, हम पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से निराश हैं। हम अपने आंतरिक मामलों में किसी के हस्तक्षेप का स्वागत नहीं करते। उन्होंने कहा, मुझे यह गंभीर मुद्दा लगता है, क्योंकि ये युद्धापराधी भविष्य की पीढि़यों को यह आश्वासन देना चाहते हैं कि एक राष्ट्र के रूप में पाकिस्तान उनके साथ है। वरना पाकिस्तान निजामी को मौत की सजा मिलने से इतना दुखी क्यों है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश