1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी गायक को हैदराबाद में दिखी चुडैल, किया फोटो शेयर

पाकिस्तानी गायक को हैदराबाद में दिखी चुडैल, किया फोटो शेयर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2017 03:27 pm IST,  Updated : May 10, 2017 03:27 pm IST

नाटकों में तो भूत प्रेत कितने सच्चे होते हैं पता नहीं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सुनकर और देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

आपने भूत-प्रेत की की फिल्में और नाटक देखें होंगे। इन नाटकों में तो भूत प्रेत कितने सच्चे होते हैं पता नहीं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सुनकर और देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इन दिनों फेसबुक पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक चुडैल दीवार पर बैठी है। इस तस्वीर को पाकिस्तान के मशहूर गायक फाकिर महमूद ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। महमूद ने इस तस्वीर में लिखा है कि 'क्या कोई पुष्टि कर सकता है? हैदराबाद में आधी रात को इस संदिग्ध चुड़ैल की तस्वीर को कई लोगों ने कैप्चर किया है।' (अमेरिका ने पाक को चेताया, भारत शांत नहीं बैठेगा अगर उसके सैनिकों पर हमला होता रहा)

इस तस्वीर को फेसबुक पर काफी लोग देख चुके हैं लोग इस तस्वीर को पेसबुक पर और व्हॉट्सएप पर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर पर लोगों ने अपने कमेंट भी किए हैं एसान जावीद नाम के व्यक्ति ने कमेंट किया है, 'घबराने की कोई बात नहीं है, अपने पापा की यह परी बिना मेकअप के चलते ऐसा दिख रही हैं।' मुजतबा सुल्तान ने लिखा है, 'ये लड़की केक बना रही थी, तभी सारा मैदा उसके ऊपर गिर गया तो लोग इसे चुड़ैल समझ बैठे।'

हुमेरा खान ने लिखा है, 'ये लड़की डेट पर जा रही थी, तभी वह चुड़ैल बन गई।' जारा अहमद ने कमेंट किया है, 'ये अत्याधुनिक चुड़ैल है, जो कैमरे के सामने पोज दे रही है। कोई लड़की मुश्किल में थी, और लोग उसकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश