1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यहां गर्मी के कारण महिला ने कार की बोनट पर पका डाली मछली

यहां गर्मी के कारण महिला ने कार की बोनट पर पका डाली मछली

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2018 04:12 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 04:12 pm IST

गर्मी से भारत समेत सभी देशों में बुरा हाल देखने को मिल रहा है। भारत में तापमान 42 डिग्री से 45 तो कुछ देशों में इससे भी बुरा हाल है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो लोगों को काफी पसंद सर रहे हैं।

woman fries fish on a burning hot car hood- India TV Hindi
woman fries fish on a burning hot car hood

बीजिंग: गर्मी से भारत समेत सभी देशों में बुरा हाल देखने को मिल रहा है। भारत में तापमान 42 डिग्री से 45 तो कुछ देशों में इससे भी बुरा हाल है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो लोगों को काफी पसंद सर रहे हैं। यह तस्वीरें चीन की हैं जो यहां गर्मी के कहर को दर्शा रही हैं। यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। गर्मी के कारण हालत इतनी खराब है कि लोग कार के बोनट में मछ्ली पका रहे हैं। (किम जोंग उन से वार्ता से पहले ट्रंप ने की शिंजो आबे से मुलाकात )

कार की बोनट पर मछली पकाते हुए यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दरअसल यहां एक महिला कार के बोनट पर मछली पका रही थी जिस किसी ने भी इस तस्वीर को देखा वह हैरान हो गया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक महिला 40 डिग्री तापमान में छतरी लेकर खड़ूी है और कार के बोनट में मछली पका रही है। महिला द्वारा मछली पकाने के इस आइडिए को काफी पसंद किया जा रहा है। people's daily china ने ट्वीट के जरिए इस तस्वीर को शेयर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश