1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में आंधी से महिला की मौत

नेपाल में आंधी से महिला की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 09:42 pm IST,  Updated : May 23, 2015 09:42 pm IST

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को आई आंधी और बारिश के कारण एक महिला की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। आंधी और बारिश के कारण शहर में काफी नुकसान

नेपाल में आंधी से...- India TV Hindi
नेपाल में आंधी से महिला की मौत

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को आई आंधी और बारिश के कारण एक महिला की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। आंधी और बारिश के कारण शहर में काफी नुकसान पहुंचा तथा भूकंप के बाद के झटके के डर से घरों से बाहर खुले में रह रहे लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

आंधी के कारण काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा और हवाईअड्डा अधिकारियों के मुताबिक, इस बीच कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रुकी रहीं।

हवाईअड्डा के महाप्रबंधक बिरेंद्र श्रेष्ठ ने कहा, "आंधी के कारण हवाईअड्डे के आस-पास लगीं जिंक की चादरें उड़कर रनवे पर चली गईं जिसके कारण हमें उड़ानें एक घंटे के लिए रोकनी पड़ीं।"

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता नारायण सिंह खड़का ने कहा कि काठमांडू के स्वयंभू इलाके में शनिवार सुबह पेड़ गिरने के कारण एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई।

आंधी में पेड़ उखड़ने के कारण एक टैक्सी चालक और कुछ पदयात्री घायल हो गए।

खुले में रह रहे लोगों को आंधी से तंबू उखड़ जाने के कारण भागकर सुरक्षित जगहों पर शरण लेना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश